Indian Film Trade: भारतीय फिल्म व्यापार के दिग्गज को मिला बड़ा सम्मान, NIFFA 2026 में कोमल नाहटा को ‘विमर्श सम्मान’

भारतीय सिनेमा और फिल्म व्यापार की दुनिया में विश्वसनीय आवाज माने जाने वाले कोमल नाहटा को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया (NIFFA) 2026 में प्रतिष्ठित ‘विमर्श सम्मान’ से नवाजा गया है।

NIFFA 2026 में कोमल नाहटा को ‘विमर्श सम्मान’, भारतीय फिल्म व्यापार में योगदान के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

मुंबई, (समर सलिल)। भारतीय फिल्म व्यापार के वरिष्ठ विश्लेषक और कमेंटेटर कोमल नाहटा को नेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ ऑस्ट्रेलिया (NIFFA) 2026 में भारतीय फिल्म व्यापार और फिल्म उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘विमर्श सम्मान’ से सम्मानित किया गया।